{"_id":"682b65704ff1aab62a05406d","slug":"accused-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124631-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक और आरोपी गिरफ्तार, 957 ब्लैंक मार्कशीट के साथ फर्जी दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक और आरोपी गिरफ्तार, 957 ब्लैंक मार्कशीट के साथ फर्जी दस्तावेज बरामद
Mon, 19 May 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 19 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय के फर्जी मार्कशीट मामले में एसटीएफ और पिलखुवा पुलिस ने एक और वांछित आरोपी राजेश निवासी मुकेश कालोनी बल्ल्भगढ़ फरीदाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने उसके पास से माेनाड विश्वविद्यालय की 957 ब्लैंक मार्कशीट, 223 ब्लैंक सर्टिफिकेट और 575 ब्लैंक प्रोविजनल सर्टिफिकेट, दो प्रिंटर, कारटेज, लोनोग्राम सील का एक बंडल, एक कंप्यूटर के अलावा 49 फर्जी बनी हुई मार्कशीट बरामद किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि राजेश और संदीप सहरावत मिलकर मार्कशीट को छापने का कार्य करते थे। संदीप के पकड़े जाने के बाद राजेश भाग गया था। तभी से एसटीएफ और पिलखुवा पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को उसे टीम ने फरीदाबाद के हाई स्ट्रीट 81 मॉल से गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरा गिरोह संगठित रूप से कार्य कर रहा था। फिलहाल राजेश से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि मोनाड विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम ने शनिवार को छापा मारकर चेयरमैन विजेंद्र सिंह समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।