{"_id":"6ac53c8d27c4da41fa0303bc","slug":"accusation-of-taking-22000-in-the-name-of-the-police-hapur-news-c-135-1-hpr1001-149770-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस के नाम पर 22 हजार लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस के नाम पर 22 हजार लेने का आरोप
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को निपटाने के नाम पर एक व्यक्ति ने पुलिस के नाम पर 22 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि आरोपी ने पांच हजार रुपये दूसरे पक्ष को देकर 17 हजार रुपये अपने पास रख लिए।
इसकी जानकारी होने पर एक पक्ष के लोगों ने रकम वापस मांगी। रुपये नहीं लौटाए जाने पर सोमवार देर रात अयोध्यापुरी चौकी पहुंचकर हंगामा भी किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रकम वापस कराई।
मोहल्ला कोटला सादात निवासी फरजाना ने बताया कि रविवार को उसके पक्ष के राजा और बुलंदशहर के गुलावठी निवासी शहजाद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान शहजाद घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद मोहल्ले के एक व्यक्ति ने दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने की बात कही। आरोप है कि उसने पुलिस से मामला निपटाने के नाम पर उससे 22 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने इसमें से पांच हजार रुपये शहजाद को दे दिए, जबकि शेष 17 हजार रुपये अपने पास रख लिए।
सोमवार रात फरजाना पक्ष के लोगों को जब रकम के संबंध में जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे। रुपये वापस नहीं करने पर फरजाना और उसके पक्ष के लोग अयोध्यापुरी चौकी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उससे रुपये वापस दिलवा दिए।
सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि मामले में एक व्यक्ति पर रुपये लेने का आरोप था, जो बताया जा रहा है कि वापस दिलवाए दिए गए थे। किस स्तर पर ऐसा हुआ इसकी जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।