{"_id":"69a084f54489f8ae6b0b0ce6","slug":"accident-while-returning-from-duty-bike-rider-dies-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137689-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ड्यूटी से लौटते समय हादसा, बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ड्यूटी से लौटते समय हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
धौलाना। ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
समाना गांव निवासी अतुल राणा की मंगलवार को शादी की वर्षगांठ थी। देर शाम अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कमरुद्दीननगर गांव के मोड़ पर पहुंचे तो अचानक बाइक असंतुलित हो गई और खंभे से टकराते हुए खेत में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अतुल मौके पर ही अचेत हो गए।
काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसके साथियों से संपर्क किया। तब पता चला कि अतुल यह कहकर निकले थे कि आज उसकी शादी की सालगिरह है। अनहोनी की आशंका पर खोजबीन की गई तो वह गांव के मोड़ के पास खेत में मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मृतक के साले अंकित कुमार ने बताया कि अतुल की शादी 24 फरवरी 2016 को डॉली से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं सात वर्षीय बेटा ऋतिक और पांच वर्षीय बेटी किट्टू के सिर से अब पिता का साया उठ चुका है। अतुल के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पीछे मां, भाई और बहन को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।