फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accident on NH-9 Truck collides with combine machine one dead and four injured

NH-9 पर बड़ा हादसा: ट्रक की कंपाइन मशीन से जोरदार टक्कर; एक मौत और चार घायल, Video देख बोले लोग- ये कैसे हुआ?

Sat, 04 Oct 2025 08:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 08:33 PM IST
सार

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार की सुबह तड़के करीब पांच बजे कोतवाली पुलिस को एनएच-09 स्थित सबली कट के पास ट्रक कमपैन मशीन के भिड़ंत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। 

विज्ञापन
accident on NH-9 Truck collides with combine machine one dead and four injured
ट्रक व कमपैन मशीन की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सबली कट के पास ट्रक व कमपैन मशीन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार की सुबह तड़के करीब पांच बजे कोतवाली पुलिस को एनएच-09 स्थित सबली कट के पास ट्रक कमपैन मशीन के भिड़ंत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक को चालक गुफराज निवासी गांव पिपलैड़ा चला रहा था। जबकि कमपैन मशीन पर अरबाज, जिशान, फय्यूम व मिराजूल निवासी बरेली सवार थे। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान मिराजूल की मौत हो गई। सीओ ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed