{"_id":"65b7d7c0abdd494630040656","slug":"accident-on-highway-hapur-news-c-306-1-gha1001-104432-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार डंपर ने रोडवेज बस और बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार डंपर ने रोडवेज बस और बाइक में मारी टक्कर
Mon, 29 Jan 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। गांव अल्लाबख्शपुर के निकट दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रोडवेज बस को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार और घोड़ा तांगे को भी टक्कर मार दी। हादसे में जहां बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस में चीख पुकार मच गई। वहीं सड़क किनारे खड़े करीब 10 लोग भी बाल-बाल बच गए।
सोमवार की दोपहर मेरठ के सोहराब गेट डिपो की बस यात्रियों को लेकर मुरादाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही बस दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार आए डंपर ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इस दौरान बस सड़क पार करते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गई। तभी डंपर ने वहां खड़े बाइक सवार गांव अल्लाबख्शपुर निवासी अखलद और आलू से भरे घोड़ा तांगे को टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़े लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
घायल को लेने पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों से अभद्रता
सड़क हादसे में घायल युवक को लेने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जहां पर घायल बाइक सवार को जैसे ही ले जाने लगे तभी कर्मचारी समद, कासिम, वसीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। कर्मचारियों ने उनका विरोध किया तो कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ हाथापाई भी की। हालांकि अन्य ग्रामीणों ने मामला शांत कराकर घायल को अस्पताल भेजा गया। वहीं पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट -
कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का घायल का उपचार कराया जा रहा है। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया गया है, जिसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। एंबुलेंस कर्मी की तहरीर पर भी मामले की जांच की जा रही है।