{"_id":"6700200182759bc6ec06bd83","slug":"accident-on-highway-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115593-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, छह लोग घायल
Fri, 04 Oct 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार व ट्रैक्टर चालक समेत छह लोग घायल हो गए। जिनमें से कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला अमरोहा निवासी कार चालक अमानत शुक्रवार की दोपहर पौने तीन बजे अपने साथ सलीम, उसकी पत्नी गुलिस्ता, पुत्री सुफिया व इकबाल को लेकर कार से अमरोहा लौट रहा था। एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास उसकी कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अमानत, सलीम, उसकी पत्नी गुलिस्ता, पुत्री सुफिया व इकबाल व ट्रैक्टर चालक गुरमेंद्र निवासी गांव रसूलपुर बाबूगढ़ घायल हो गए। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।