{"_id":"57544be44f1c1bbf4810a346","slug":"abusers-of-children-brutally-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने भाई के बच्चों को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी ने भाई के बच्चों को बेरहमी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : demo pic
नशे में धुत युवक ने भाई और उसके बच्चों से मारपीट कर घर में आग लगाकर कपड़े फूंक दिए। बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव भैना में नशेड़ी युवक ने अपने बड़े भाई के घर में घुसकर उसके बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इसका पता लगते ही बड़ा भाई वहां आ गया और बच्चों से मारपीट का विरोध करने लगा। जिस पर नशेड़ी आग बबूला हो गया और भाई के घर में आग लगा दी। जिससे कपड़ों समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित मुनेश ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है।