फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Abhishek Gautam of Hapur got the names of martyrs and freedom fighters tattooed on his body

UP: देशभक्ति का जुनून... युवक ने शरीर पर गुदवाए 559 शहीदों और फ्रीडम फाइटर्स के नाम; जानें कौन है ये टैटू मैन

Wed, 13 Aug 2025 09:26 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 13 Aug 2025 09:26 AM IST
सार

युवक ने पीठ पर न सिर्फ शहीदों के नाम गुदवाए हैं, बल्कि उन्होंने अपनी पीठ पर कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। इनमें शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के टैटू कमर पर बनवाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Abhishek Gautam of Hapur got the names of martyrs and freedom fighters tattooed on his body
अभिषेक गौतम के शरीर पर बने टैटू - फोटो : X @ANI

विस्तार

देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक युवक ने देशभक्ति का जुनून दिखाया। युवक ने अपनी पीठ पर एक- दो नहीं बल्कि पूरे 559 शहीदों के नाम गुदवाए हैं। यही नहीं बल्कि कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं।

विज्ञापन

अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल के अमर शहीद जवानों और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम गुदवाए हैं। इसके साथ ही अभिषेक गौतम ने देश के वीर महापुरूषों के टेटू भी बनवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक के अनुसार वह रोजना बॉर्डर पर शहीद हो रहे जवानों की शहादत से व्याकुल था। इस लिए निर्णय लिया कि वह शहीदों को याद रखनें के लिये अपने शरीर पर उनका नाम गुदवाएगा। 

विज्ञापन

अभिषेक ने अपनी पीठ पर न सिर्फ शहीदों के नाम गुदवाए हैं, बल्कि उन्होंने अपनी पीठ पर कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। इनमें शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य और शिवाजी जैसे महापुरुषों के टैटू कमर पर बनवाए हुए हैं। इसके अलवा कमर के बीचो बीच इंडिया गेट का टैटू बनवाया हुआ हैं।

अभिषेक गौतम ने बताया, "मेरे शरीर पर अंकित नाम उन 559 वीर जवानों के हैं जिन्होंने कारगिल में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। 11 महापुरुषों की तस्वीरें हैं जिनकी कहानियां हम बचपन से किताबों में पढ़ते आ रहे हैं, जिनमें चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, गुरु गोविंद सिंह, महारानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य और महात्मा गांधी शामिल हैं। मैंने इंडिया गेट और शहीद स्मारक की सभी तस्वीरें अपने शरीर पर अंकित करवाई हैं। मैं सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed