फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   AAP Centre's effigy burnt.

‘आप’ ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 17 Dec 2015 12:49 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 17 Dec 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
AAP Centre's effigy burnt.
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई की ओर से की गई छापेमारी के विरोध में आप (आम आदमी पार्टी) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सैनी नगर में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी चंद्रमोहन चौहान ने कहा कि सभी राजनीतिज्ञों को समझ लेना चाहिए कि ‘आप’ की बुनियाद भ्रष्टाचार के मुखर विरोध पर टिकी हुई है।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण पार्टी की प्राथमिकता है, जो दूसरी पार्टियों को यह रास नहीं आ रहा है। ऋषिपाल सैनी ने कहा कि मोदी सरकार केवल सतही विकास की बात करती है।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली की आप सरकार ने प्रथम दिन से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। मनोज भारद्वाज ने कहा कि सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।

प्रदर्शन में आजाद, मुजाहिद चौधरी, श्यामसुंदर शर्मा, सागर मुरलीवाल, योगेन्द्र सैनी, चंद्रसेन तोमर, निखिल सैनी, नवाब खान, संजू कश्यप, रामलाल, मूलचंद, रहीसूद्दीन सैफी, इमरान, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलखुवा में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
अरविंद केजरीवाल के ऑफिस पर सीबीआई रेड के विरोध में आम कार्यकर्ता बुधवार दोपहर सड़कों पर उतर आए। उन्होंने चंडी फाटक के पास एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी चंद्रमोहन चौहान के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता चंडी फाटक पर जाम हुए। चंद्रमोहन ने कहा कि नरेंद्र मोदी सीबीआई जांच के बहाने दिल्ली सरकार का उत्पीड़न कर रहे हैं।


इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं पुतला फूंकने में इमरान खान, ऋषि प्रजापति, राजेध चौधरी, इमरान मलिक, शकील अहमद, सोनू उपाध्याय, जुनैद, सलीम, रहीसुददीन, समीम, तसलीम, विनोद, गोविंदा, महमूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed