फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Aadhaar is only after Samajwadi Pension.

आपके पास ‘आधार’ है तभी मिलेगा समाजवादी पेंशन

Mon, 29 Aug 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 29 Aug 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar is only after Samajwadi Pension.
Aadhaar card - फोटो : demo pic

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पेंशन योजना का सहारा लेने के लिए कुछ लोगों ने गलत तरीके से आवेदन करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। दरअसल, समाजवादी पेंशन योजना के तहत एक परिवार से एक ही पात्र आवेदन कर सकता है,

विज्ञापन


लेकिन आलम यह है कि एक ही परिवार के कई महिला पुरुषों ने इस पेंशन के लिए आवेदन किया है। इस धांधली को रोकने के लिए विभाग अब आवेदन के साथ आधार कार्ड भी जमा कराएगा।
विज्ञापन


सपा की राज्य सरकार चुनावी साल में समाजवादी पेंशन योजना पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत नए आवेदन मांगे जा रहे हैं और उनकी ऑन लाइन फीडिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। जिले में 17669 समाजवादी पेंशन के लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार एक परिवार की एक ही महिला या पुरुष सदस्य 500 रुपया प्रतिमाह के हिसाब से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर अधिक लाभ लेने के लिए अधिकारियों की आंख में धूल झोंककर भ्रष्ट तरीकों का सहारा ले रहे हैं।

फार्म की जांच में यह बात सामने आयी है कि एक ही परिवार के कई लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। बड़ी बात यह है कि आवेदन के साथ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के सिफारशी पत्रों को भी शामिल किया गया है। ताकि बिना किसी रुकावट के पेंशन जारी हो जाए।

हालांकि विभाग ने ऐसे आवेदनों को जांच के बाद निरस्त कर दिया है। अब विभाग इन मामलों को लेकर सचेत हो गया है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग भविष्य में आवेदन के साथ आधार कार्ड जमा करने की अनिवार्यता लागू कर दी है। आधार कार्ड के आधार पर यह फर्जीवाड़ा तुरंत पकड़ में आ जाएगा।


जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश सक्सेना का कहना है कि समाजवादी पेंशन के लिए पात्रों की सूची ऑन लाइन हो गयी है। एक ही परिवार से कई आवेदन करने वाले लोगों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। पात्रों को ही पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed