{"_id":"576017ff4f1c1bd12a11b6ca","slug":"aadhaar-enrollment-will-not-be-without","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा स्कूलों में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा स्कूलों में दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 14 Jun 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित इंटरमीडिएट स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश मिल सकेगा। छात्रवृत्ति आदि की सुविधा भी आधार नंबर से दी जाएगी। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
पहले इंटरमीडिएट स्कूलों में छात्राओं को प्रवेश के दौरान सिर्फ अपने अभिभावकों की आईडी जमा करनी पड़ती थी। कई बार बिना आईडी दिखाए ही प्रवेश कर लिया जाता था। लेकिन इस बार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
नई गाइड लाइन के अनुसार छठवी से बारहवीं कक्षा तक प्रवेश लेने पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ही जमा करना पड़ेगा। आधार कार्ड न मिलने पर छात्र को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति आदि का लाभ भी आधार नंबर से मिलेगा। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया है।
उधर, जिला विद्यालय निरीक्षण बीके शर्मा का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की नई गाइड लाइन उन्हें मिल चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया में आधार कार्ड को वरीयता दी गई है। आधार कार्ड के बिना छात्रों को अब प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।