{"_id":"68333cbf44ee710e6e0ae167","slug":"a-youth-set-his-scooter-on-fire-due-to-domestic-trouble-in-hapur-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: गृहक्लेश में युवक ने स्कूटी में लगाई आग, धूं-धूंकर जली, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: गृहक्लेश में युवक ने स्कूटी में लगाई आग, धूं-धूंकर जली, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
Sun, 25 May 2025 09:22 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 25 May 2025 09:22 PM IST
सार
रामलीला मैदान के पास स्थित एक आहते में रविवार शाम एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा और उसने अचानक उस पर तेल छिड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि मोहल्ला शंभुपुरा निवासी युवक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के बाहर एक युवक ने अपनी स्कूटी में अचानक आग लगा दी और फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान के पास स्थित एक आहते में रविवार शाम एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा और उसने अचानक उस पर तेल छिड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि मोहल्ला शंभुपुरा निवासी युवक शराब के नशे में था और किसी व्यक्ति को आग न बुझाने की हिदायत देकर आरोपी फरार हो गए। इस दौरान आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। जिसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, बताया जा रहा है कि घर में क्लेश होने के बाद शराब के नशे में युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन