फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man seduced a girl and kidnapped her

Hapur News: बहला फुसलाकर युवती को अगवा कर ले गया युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
A young man seduced a girl and kidnapped her
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। युवती को अगवा करने में आरोपी युवक की बहन और बहनोई भी शामिल हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी बहन और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 29 जनवरी की रात लगभग 11 बजे गांव निवासी एक व्यक्ति का साला उनकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। उनकी पुत्री को अगवा करने में आरोपी युवक की बहन व बहनोई भी शामिल हैं। 30 जनवरी की सुबह तड़के चार बजे उन्हें पुत्री के अगवा होने का पता चला।
विज्ञापन


उन्होंने पुत्री को काफी तलाश किया, लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उन्होंने आरोपी युवक के जीजा से बात की तो जीजा मारपीट करने पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं आरोपी जीजा ने तेरी पुत्री हमने अगवा कर कहीं भेज दी है की उन्हें धमकी भी दी। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री को अगवा कर ले जाने वाला आरोपी युवक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिस पर कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं और कई बार जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक, उसकी बहन व बहनोई पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसकी बहन व बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed