फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A year ago, the oil trader robbed of cash

एक साल पहले ही लुट जाता तेल व्यापारी का कैश

Fri, 08 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Fri, 08 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
A year ago, the oil trader robbed of cash
डकैती - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों की योजना परवान चढ़ती तो हापुड़ के तेल व्यापारी अतुल का कैश एक साल पहले ही लूट लिया जाता। इसके लिए उक्त पांचों बदमाशों का मास्टर माइंड विकास उर्फ बुद्धप्रकाश पूरी रेकी कर चुका था। ऐनवक्त पर हाथरस पुलिस ने छापामारी कर पांचों बदमाशों को लूट के एक मामले में जेल भेज दिया था। वहां से जमानत पर रिहा होने के बाद उसी रेकी के आधार पर 7.35 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर का रहने वाला विकास उर्फ बुद्धप्रकाश शातिर अपराधी है। इसने बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मेरठ आदि जिलों में गिरोह खड़ा किया है। विकास पर अलीगढ़, हाथरस, हापुड़ देहात, बाबूगढ़ थाने में डेढ़ दर्जन से अधिक लूट, जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं में मामले पंजीकृत है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि तेल व्यापारी अतुल का कैश एक साल पहले ही लूटने की प्लानिंग की थी।

बाकायदा रेकी हो चुकी थी और दिन भी निर्धारित कर दिया गया था। ऐनवक्त पर हाथरस पुलिस ने पांचों बदमाशों को लूट के एक मामले में दबोच लिया। वहां से जमानत पर रिहा होकर आने के बाद उसके गैंग ने एक साल पहले की गई रेकी के आधार पर ही तेल व्यापारी के दोनों मुनीमों से थैला लूट लिया था। उन्हें नहीं पता था कि थैले में 7.35 लाख रुपये होंगे। उन्हें तो लाख-डेढ़ लाख रुपये का ही अंदाजा था। इस रकम से उधार चुका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव ने बताया कि इस बात की पुष्टि पुलिस पूछताछ में हो चुकी है। अब इस बात पर जांच की जा रही है कि इस गैंग में किस जिले में कितने सदस्य शामिल है।


पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास
मदनलाल पर डिबाई, थाना झौलना, थाना छर्रा, थाना हरदुआगंज में गैंगस्टर, लूट और आर्म्स एक्ट के करीब नौ मामले दर्ज है। देवेंद्र पर थाना नरौरा, थाना छर्रा, थाना अतरौली, थाना गंगीरी, थाना हरदुआगंज में लूट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के दस मामले पंजीकृत है। धर्मेंद्र पर गाजियाबाद की कोतवाली में लूट और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed