{"_id":"6a00bc0b0a810d3bc40cf722","slug":"a-speeding-dumper-hit-several-bikes-parked-on-the-roadside-hapur-news-c-306-1-gha1004-122005-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को मारी टक्कर
विज्ञापन
ब्रजघाट में डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइके। स्रोत सोशल मीडिया
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में शनिवार देर रात पलवाड़ा मार्ग पर एक अनियंत्रित डंपर ने सडक़ किनारे खड़ी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब एक दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ब्रजघाट में पलवाड़ा मार्ग पर अस्थाई रूप से बाइक मरम्मत और बिक्री का कार्य करने वाले इकराम रोजाना की तरह शनिवार रात अपना खोखा बंद कर घर चले गए थे। देर रात तेज गति से आए डंपर ने खोखे के बाहर सडक़ किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई बाइक सडक़ पर दूर तक घिसट गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। रविवार सुबह जब इकराम मौके पर पहुंचे तो बाइकों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों और बाइक स्वामियों को दी गई। हादसे में राजू, कृष्ण, रोहित और तपन समेत कई लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। पीडि़तों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी चालक और वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच ब्रजघाट चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। कार्रवाई की जाएगी।