{"_id":"690b7980460e2bd6a104f8ae","slug":"a-scooter-collided-with-a-bike-ahead-of-it-after-being-hit-by-a-speeding-car-injuring-six-people-including-two-children-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132433-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से स्कूटी आगे जा रही बाइक से टकराई, दो बच्चों समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से स्कूटी आगे जा रही बाइक से टकराई, दो बच्चों समेत छह घायल
विज्ञापन
गांव बछलौता में सड़क दुर्घटना के बाद घायल हुई महिला। संवाद
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी आगे जा रही बाइक से भिड़ गई। इस दौरान स्कूटी व बाइक सवार दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
जिला गौतमबुद्धनगर के गांव श्यानेपुर निवासी घनश्याम अपनी पत्नी रितु साली रीना और दो बच्चों को साथ मंगलवार की देर शाम स्कूटी पर सवार होकर गढ़ कार्तिक मेले में जा रहे थे। हाईवे 9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी स्कूटी आगे जा रही बाइक से जा टकराई। इस दौरान घनश्याम उनकी पत्नी रितु साली रीना व दो बच्चों और बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को वापस भेज दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से दो घायल
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सिमरोली गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गंगा मेले से लौट रहे दो बाइक सवारों में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान मेरठ के रिठानी निवासी नरेंद्र पाल और सुरेश के रूप में हुई है।