{"_id":"69c1824fa34bf73822033835","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-factory-in-dhaulana-industrial-area-causing-losses-worth-lakhs-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138852-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन
धौलाना में फेक्टरी के अंदर लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब
धौलाना। यूपीएसआईडीसी फेस-2 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह कूलर बनाने की एक फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्टरी के अंदर रखा सामान देखते ही देखते जलकर खाक होने लगा। घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार यूपीएसआईडीसी फेज-टू में गाजियाबाद के राजनगर निवासी राकेश गोयल की सुपरकूल होम एप्लायंसेज नाम से फैक्टरी है, जिसमें कूलर निर्माण का कार्य होता है। उसके पास में ही सुजीत मेहरा और विक्रम मेहता की एसआरवी एयर कूल नाम फैक्टरी में कूलर के लिए घास आदि तैयार की जाती है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे अचानक एक के बाद दोनों फैक्टरियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग की लपटों और काले धुएं से इलाका घिर गया। जिससे आसपास के क्षेत्र में भी अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही यूपीएसआईडीसी चौकी पर तैनात फायर सर्विस यूनिट और फायर स्टेशन पिलखुवा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके अलावा पास में स्थित कोका-कोला कंपनी और लीना आर्गेनिक्स कंपनी से लगातार पानी लेकर पंपिंग की गई और आग बुझाने का प्रयास किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। आग से नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।