फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   a man tried to misdeed with three girl on the pretext of showing them TV In Simbhaoli

फैजान ने फैलाया था जाल: TV दिखाने के बहाने तीन बच्चियों से दुष्कर्म की कोशिश, मसीहा बन पहुंचे पिता ने बचाई लाज

Tue, 04 Jul 2023 08:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 08:08 PM IST
सार

इंस्पेक्टर संजय पांडे का कहना है कि तीनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
a man tried to misdeed with three girl on the pretext of showing them TV In Simbhaoli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली के एक गांव में युवक ने टीवी दिखाने के बहाने तीन बच्चियों को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। एक बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की शाम उसकी आठ वर्षीय बेटी अपनी 11 वर्षीय चचेरी और नौ वर्षीय बुआ की बेटी के साथ घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक उनके पास पहुंचा। जो तीनों बच्चियों को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर पर ले गया। जहां आरोपी ने डरा धमका कर बच्चियों के कपड़े उतरवा लिए। जिसके बाद आरोपी युवक ने उनके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। वहीं आरोपी बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बच्चियों को गली में न देखकर वह उनकी तलाश कर रहा था, इसी दौरान उनके चींखने की आवाज सुनकर वह आरोपी के घर पहुंच गया। उसे देखकर आरोपी धमकी देते हुए घर से भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय पांडे का कहना है कि तीनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सीबी त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed