{"_id":"69dd2e13994c70197b098de2","slug":"a-heated-argument-broke-out-between-bhakiyu-bhanu-president-and-former-minister-during-a-program-in-salarpur-hapur-news-c-306-1-gha1004-121457-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सालारपुर में कार्यक्रम के दौरान भाकियू भानु अध्यक्ष व पूर्व मंत्री में तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सालारपुर में कार्यक्रम के दौरान भाकियू भानु अध्यक्ष व पूर्व मंत्री में तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
झड़प के दौरान बैठे पूर्व मंत्री मदन चौहान और भानु प्रताप सिंह। स्रोत वीडियो ग्रैब
गढ़मुक्तेश्वर। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में सोमवार को होटल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ठाकुर भानु प्रताप सिंह और पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी इतनी बढ़ गई कि मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम में उद्घाटन के लिए भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री मदन चौहान भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम के बीच जब मीडिया कर्मियों ने बातचीत करनी चाही, तो बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने भाजपा को हराओ जैसी टिप्पणी की। इसी बात पर पूर्व मंत्री मदन चौहान भड़क गए और उन्होंने आरोप लगाया कि भानु प्रताप ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस दौरान भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार को किसान आयोग का गठन करना चाहिए, जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान तुरंत हो सकेगा। वहीं, पूर्व मंत्री का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे भानु प्रताप के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं, हांलाकि इस तरह की वीडियो की समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
-- पूर्व मंत्री मदन चौहान का पक्ष
पूर्व मंत्री मदन चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ठाकुर भानु प्रताप ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका उन्होंने विरोध किया। उनका कहना है कि देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ कोई भी अपशब्द बोलेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर भानु प्रताप वहां से चले गए।
-- ठाकुर भानु प्रताप सिंह का पक्ष
वहीं, ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान श्री कृष्ण की कसम खाकर कहता हूं कि मैंने किसी को कोई गाली नहीं दी। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि भाजपा को हराओ। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री उनके कार्यक्रम में आने से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने विवाद खड़ा किया। भानु प्रताप का कहना है कि गाली-गलौज पूर्व मंत्री ने मुझे से की है।