फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A farmer who slipped and fell died after being crushed by a buffalo cart loaded with sugarcane.

Hapur News: पैर फिसलने से गिरे किसान की गन्ने से लदी भैसा बुग्गी के नीचे आने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
A farmer who slipped and fell died after being crushed by a buffalo cart loaded with sugarcane.
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर स्थित गन्ना सेंटर पर पैर फिसलने से गिरे किसान गांव श्यामपुर निवासी ओमवीर सिंह(68) की गन्ने से लदी भैसा बुग्गी के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। परिजनों ने रविवार की शाम को पुलिस को बिना सूचना दिए किसान का ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी ओमवीर सिंह रविवार को भैसा बुग्गी में गन्ने लादकर अपने खेत से गांव मलकपुर स्थित गन्ना सेंटर पर डालने ला रहे थे। सेंटर पर पहुंचने पर उनका पैर फिसल गया और वह बुग्गी से नीचे गिर गए। इसके बाद बुग्गी के एक पहिए के नीचे दब गए। हादसा देख सेंटर पर कार्यरत कर्मचारी व आसपास के किसान यहां एकत्र हो गए और किसान के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसान को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ के एक अस्पताल में दोपहर बाद उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान की मौत की की सूचना पर उनकी पत्नी निरंजन कौर व इकलौते पुत्र अमित का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने रविवार की शाम ब्रजघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed