{"_id":"6862cae32ca6fbdb840ce641","slug":"a-family-was-attacked-with-sticks-and-knives-after-entering-the-house-three-people-including-a-woman-were-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-126633-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर में घुसकर लाठी-डंडे व चाकू से परिवार पर हमला, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर में घुसकर लाठी-डंडे व चाकू से परिवार पर हमला, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर आटा मिल निवासी अर्चना ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर घर में घुसकर उनके पति, जेठ व सास पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अर्चना ने बताया कि वह अपने पति सनी, जेठ मनीष व सास आशा के साथ मोहल्ला जसरूपनगर आटा मिल वाली गली में रहती हैं। 24 जून की रात लगभग नौ बजे वह अपने पति, जेठ व सास के साथ घर पर थीं। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला सचिन, शिवम, अनुज उर्फ पोलार्ड व रवि उर्फ धूम उनके घर में जबरन घुस आए।
इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडे, चाकू, कड़े व बेल्ट से उनके पति, जेठ व सास पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी अभी भी उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर सचिन, शिवम, अनुज उर्फ पोलार्ड व रवि उर्फ धूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।