फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A corridor will be built between Ghaziabad and Hapur for the Namo Bharat train.

Hapur News: नमो भारत ट्रेन के लिए गाजियाबाद-हापुड़ के बीच बनेगा कॉरिडोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A corridor will be built between Ghaziabad and Hapur for the Namo Bharat train.
हापुड़। गाजियाबाद से हापुड़ के बीच नमो भारत आरआरटीएस ट्रेन चलाने के लिए दूसरे चरण में कॉरिडोर का निर्माण होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड से आरटीआई के तहत मांगी कई एक सूचना में इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी है।
विज्ञापन


करीब 35 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर होगा। इस ट्रेन का संचालन होने के बाद गाजियाबाद-हापुड़ के बीच का सफर मात्र 20-25 मिनट का रह जाएगा। अभी करीब 40 मिनट तक लोगों को गाजियाबाद पहुंचने में लगते हैं। इससे प्रतिदिन गाजियाबाद आने-जाने वाले 20 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी सुमित अग्रवाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड के नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से सूचना का अधिकार कानून-2005 के अंतर्गत पिछले महीने पांच मार्च को एक सूचना मांगी थी। इस सूचना का जवाब अब विभागीय अधिकारियों ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी विशाल डी. यागनीक ने बताया है कि गाजियाबाद-हापुड़ नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर फेज दो प्लान में शामिल है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सफल शुरुआत के बाद अब दिल्ली-एनसीआर के अन्य रूटों पर भी इस परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है।

परियोजना के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बुलंदशहर, खुर्जा और हापुड़ जैसे शहरों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ने का खाका तैयार कर लिया गया है।

इस मामले में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी इन नए रूटों को जल्द मंजूरी देने के संकेत दिए हैं। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2200 करोड़ रुपये के बजट का प्राविधान भी किया गया है। इन विस्तार परियोजनाओं में दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा और गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर प्रमुख हैं, जो न केवल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत चार राज्यों के बीच एक हाईस्पीड नेटवर्क तैयार करेंगे। गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर करीब 35 किलोमीटर लंबा होगा। हालांकि, कॉरिडोर का निर्माण किस मार्ग पर और कहां होगा, इसे लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है।



वाहनों का दबाव होगा कम

जनपद से प्रतिदिन छात्र, नौकरीपेशा और व्यापारी व यात्री 20 हजार से अधिक की संख्या में गाजियाबाद-दिल्ली के लिए जाते हैं। अभी परिवहन निगम की बसें, ट्रेन और निजी संसाधनों से लोगों को सफर करना पड़ता है। इसके अलावा नमो भारत के संचालन से हाईवे-नौ पर वाहनों का दबाव कम होगा। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम होगी। साथ ही निश्चित समय में लोग बेहतर सफर कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में भी मदद मिलेगी।




मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव के दौरान की थी घोषणा

पिछले निकाय चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में नगर के एसएसवी इंटर कॉलेज में जनसभा कर रहे थे। उस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से गाजियाबाद से ब्रजघाट तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की बात कही थी। इस ट्रेन के संचालन से ब्रजघाट के पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। दिल्ली और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में आसानी रहेगी। वहीं, यह कॉरिडोर पिलखुवा के टैक्सटाइल हब और हापुड़ की अनाज मंडियों को भी सीधे दिल्ली से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed