फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A case has been registered against 13 people, including a woman, for demanding extortion money.

Hapur News: रंगदारी मांगने के आरोप में युवती समेत 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against 13 people, including a woman, for demanding extortion money.
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी सागर ने जिला संतकबीरनगर के निवासी एक युवती पर शादी न करने पर उसके खिलाफ झूठा मामला बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवती समेत 13 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सागर ने बताया कि वह जूलरी डिब्बे बनाकर उन्हें सप्लाई करने का कार्य करता है। करीब दो वर्ष पहले वह काम से कानपुर गया था। यहां रेलवे स्टेशन पर उसे संतकबीरनगर के गांव मुकुंदपुर निवासी रेनू मिली थी। बातचीत करते हुए रेनू ने उसका मोबाइल नंबर भी लिया था। वह रेनू के साथ ई-रिक्शा में बैठकर स्टेशन से चला गया था। तभी से रेनू उससे फोन पर बातें करने लगी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि रेनू उससे शादी करने की बात कहने लगी। इन्कार करने पर उसे झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी भी दी थी। तीन मार्च 2025 को रेनू ने उसके खिलाफ कानपुर के हरबंश मोहाल थाने में झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर वह थाने पहुंचा और पुलिस से सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस ने झूठी रिपोर्ट मानकर इसे समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी रेनू उसे फोन करके परेशान करने लगी। अपने परिजनों के साथ मिलकर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देते हुए उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगी। उसने स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रेनू समेत 13 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed