फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A car rammed into a fertilizer-laden truck from behind on the highway

Hapur News: हाईवे पर आगे जा रहे खाद से लदे ट्रक में पीछे से घुसी कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
A car rammed into a fertilizer-laden truck from behind on the highway
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र हाईवे 9 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास आगे जा रहे खाद से लदे ट्रक में पीछे से एक कार भिड़ गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिला मथुरा निवासी विशाल मंगलवार को किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर जा रहा था। हाईवे 9 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर उसकी कार अनियंत्रित होकर आग जा रहे खाद से लदे ट्रक से भिड़ गई। ट्रक को कन्नू निवासी मोहल्ला भीमनगर गढ़ रोड चला रहा था। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर यातायात सुचारू कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कार चालक व ट्रक चालक में आपसी सहमति से समझौता हो गया है। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed