{"_id":"112-42004","slug":"Hapur-42004-112","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंद मकान से नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से नगदी और जेवर चोरी
Hapur
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के गांव सिखैड़ा में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ लाखों रुपये के जेवरात और हजारों की नगदी लेकर चंपत हो गए।
गांव सिखैड़ा में रहने वाले असर मोहम्मद मदर डेयरी का टैंकर चलाता है। सोमवार देर रात चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़ सेफ-संदूक में रखी साढ़े 14 हजार रुपये की नगदी और चोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के दौरान असर मोहम्मद की पत्नी शबाना गांव बदरखा मायके गई थी जबकि असर मोहम्मद ड्यूटी पर गया था। मंगलवार सुबह असर घर पहुंचा तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि चोरों की सुरागरसी कराई जा रही है।वहीं गढ़-चौपला पर मोटर मेकेनिक का काम करने वाला जसवंत सिंह मंगलवार दोपहर खाना खाने नगर में स्थित अपने मकान पर गया था। लौटने पर दुकान में रखे तीन इंजन गायब मिले। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पिलखुवा मं मोहन नगर कालोनी के बाहर कबाड़ की दुकान का ताला तोड़कर सोमवार रात चोर लोहे के बाट चोरी कर ले गए। पीड़ित इस्लाम ने कोतवाली में तहरीर दी है।
साधू टीला मंदिर को भी बनाया निशाना
गढ़मुक्तेश्वर। गांव आलमनगर के बाहरी छोर पर स्थित साधू टीला मंदिर में मंगलवार सुबह चोरों ने धावा बोला। दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी तीन हजार की नगदी समेत लाउडस्पीकर, कमंडल और अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। मंदिर प्रबंधक सुधीर दास महाराज ने बताया कि गांव में भक्षा मांगकर लौटे तो वारदात का पता लग पाया। गुस्साए लोगों ने मंदिर में चोरी करने वालों की अतिशीघ्र धरपकड़ न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
बैंक प्रबंधक की कार चुरायी
गढ़/हापुड़। गांव वनखंडा स्थित सिंडिकेट बैंक के प्रबंधक की मारुति कार चोरों ने सोमवार देर रात उनके घर के बाहर से पार कर दी। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि गढ़-चौपला स्थित घर के बाहर खड़ी उनकी कार को चोर लेकर चंपत हो गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं हापुड़ के मोहल्ला प्रेमपुरा निवासी संदीप कौशिक की रेलवे रोड स्थित नर्सिग होम के बाहर खड़ी बाइक को वाहन चोर उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।