{"_id":"112-41947","slug":"Hapur-41947-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसेचर चौपाला के फतेपुर कालोनी में ऑनर किलिंग का मामला ः फरार होने की फिराक में थे सोनू-दानिस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसेचर चौपाला के फतेपुर कालोनी में ऑनर किलिंग का मामला ः फरार होने की फिराक में थे सोनू-दानिस्ता
Hapur
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कुचेसर चौपला की फतेहपुर कालोनी में ऑनर किलिंग का शिकार बने सोनू और दानिस्ता शनिवार दोपहर घर से भागने की फिराक में थे। ऐसा उन्होंने पंचायत में खुद के खिलाफ फैसला सुनाए जाने और जबरन हामी भरवाए जाने के बाद तय किया था। इसके पहले वे अपने इरादे में कामयाब होते, तालिब ने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर सुबह दस बजे ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
मालूम रहे कि शनिवार सुबह दस बजे घर से परचून का सामान लेने निकले सोनू को दानिस्ता के भाई तालिब और उसके रिश्तेदारों ने घेर कर मार डाला और बचाने आई बहन को भी चंद कदमों की दूरी पर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में सोनू के पिता ने तालिब और उसकी मां समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने खुद थाने पहुंचे तालिब और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में तीन पुलिस टीमों ने उनके संभावित ठिकानों पर रातभर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर पुलिस शुक्रवार को इस मामले में दोनों घरों के सामने हुई पंचायत में शामिल लोगों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक की छानबीन में यह बात भी सामने आई है कि पंचायत में पंचों ने दोनों (मृतक सोनू और दानिस्ता) को बुलाकर फरमान सुनाया कि अब दोनों एक दूसरे से कोई संबंध नहीं रखेंगे। साथ ही परिवार भी एक-दूसरे से किसी तरह का मेल-मिलाप नहीं रखेगा। पंचायत में दोनों मृतकों ने पंचों के सामने हामी तो भर दी,लेकिन उनके मन में कुछ अलग ही पनपने लगा। दोनों ने घर से फरार होने की तैयारी भी कर ली थी। प्लानिंग दोपहर में घर से भागने की थी लेकिन इससे पहले ही दानिस्ता ने भाई ने इज्जत की खातिर पहले सोनू और उसे बचाने के लिए आई दानिस्ता को मौत के घाट उतार दिया।
पंचायत में शामिल लोग हुए भूमिगत
ऑनर किलिंग के बाद इस मामले में पंचायत करने वाले और पंचायत में शामिल लोग भूमिगत हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि मृतक के परिजनों से पंचायत में शामिल लोगों के बारे में जानकारी की जाएगी और उनके खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घर से भागने पर साध ली थी चुप्पी
पुलिस ने बताया कि दोनों ने घर से भाग कर कोर्ट में शादी की तो परिजनों ने पुलिस को सूचित नहीं किया। जबकि चंद कदमों पर कुचेसर रोड चौपला चौकी थी। दोनों परिवारों ने अपने स्तर पर ही मामले को निपटाने की कोशिश की। पुलिस के संज्ञान में मामला आता तो शायद यह घटना नहीं होती।
तालिब की मां को भेजा जेल
बाबूगढ़ एसओ धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद तालिब के पीछे बाबूगढ़ थाने में पहुंची उसकी मां नूरजहां खातून को भी रविवार को जेल भेज दिया गया है। इस मामले पुलिस सतर्कता बरत रही है।
आरोपी के घर पर लगा ताला
बाबूगढ़ पुलिस ने ऑनर किलिंग के आरोपी तालिब के मकान पर रविवार को सुबह और शाम को दबिश दी लेकिन मकान पर ताला लटका मिला। इस कारण पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी के घर पर भी पुलिस तैनात है।
सोनू के घर भी पहुंची पुलिस
हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस फतेहपुर कालोनी में स्थित ऑनर किलिंग का शिकार हुए दलित सोनू के घर पर भी दूसरे दिन रविवार को भी सांत्वना देने के लिए पहुंची। एसओ बाबूगढ़ धर्मेंद्र दहिया ने परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया है कि पुलिस इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच दानिस्ता का शव दफन
हापुड़। ऑनर किलिंग की भेंट चढ़ी दानिस्ता का शव उसके पैतृक गांव मुरादपुर में शनिवार रात करीब साढ़े नौ दफनाया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी।
मजिस्ट्रेट रहे तैनात
हापुड़। रविवार को भी कुचेसर रोड चौपला पर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ तैनात रहे। एसडीएम केबी सिंह, सीओ सैय्यद याकूब, तहसीलदार न्यायिक दीपक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा, सहायक अभियन्ता परवेज अख्तर मौजूद रहे। वहीं खुफिया विभाग की टीम भी हर गतिविधियों पर निगाह रखी हुई थी।