{"_id":"112-41450","slug":"Hapur-41450-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से बाइक और नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से बाइक और नगदी लूटी
Hapur
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर और ददायरा के बीच बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने युवक की बाइक, नगदी और मोबाइल लूट लिया। ग्राम ददायरा निवासी सौरभ सोमवार रात नौ बजे गांव लौट रहे थे। तभी श्यामपुर और ददायरा के बीच बाबाजी के बाग के पास बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक, 1600 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि थानाध्यक्ष हापुड़ देहात को निर्देशित किया गया है कि बदमाशों का पता लगाए।
विज्ञापन