फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़मुक्तेश्वर में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

गढ़मुक्तेश्वर में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा नदी के कटान की रोकथाम को पक्का बांध बनाने और प्रदूषण की रोकथाम को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना पर शीघ्र ही अमल करने को लेकर सीएम सचिव की जिम्मेदारी देख रहे अतुल गुप्ता ने ब्रजघाट गंगा नगरी का दौरा किया। उनके साथ डीएम अजय कुमार यादव और सिंचाई विभाग के आला अफसर भी पहुंचे। विश्व बैंक से जुड़ी एक टीम गंगा नगरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सचिव अतुल गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारियों ने गंगा नगरी के घाट का दौरा किया। इस दौरान सभी अफसरों ने मोटर बोट में सवार होकर गंगा नदी के भू कटान की स्थिति देखी। अफसरों ने गंगा में गिर रहे प्रदूषण और गंदे नालों को गंभीर समस्या बताकर इसकी रोकथाम के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना को अतिशीघ्र चालू कराने पर विशेष जोर दिया। गंगा से जुड़ीं प्रस्तावित विकास योजनाओं को गति देने को ठोस रणनीति के आधार पर काम करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन


नालों की रोकथाम की मांग
गढ़मुक्तेश्वर। समर्थ शिक्षा सेवा समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप गंगा में गिर रहे आवासीय और फैक्ट्रियों के नालों की रोकथाम के साथ ही बिजनौर बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की मांग की। संस्थापक राजकुमार उपाध्याय, अध्यक्ष जीतू और सचिव उमेश लोधी के नेतृत्व में पहुंचे थे। गीता अग्रवाल, गौरव शर्मा, संदीप कुमार, विपुल, मास्टर अनिल, महेशचंद, राजकुमार कर्दम, राजू, सचिन, दीपक, शिवकुमार, नवीन ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही तहसील प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो विरोध में जन चलाया जाएगा। एसडीएम शमशाद हुसैन ने आश्वासन दिया है कि गंगा में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम को प्रभावी ढंग में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed