{"_id":"112-41039","slug":"Hapur-41039-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे बाद बहाल हो सकी शहर की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे बाद बहाल हो सकी शहर की बत्ती
Hapur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। एक बंदर की उछलकूद में बीती शाम हुआ ब्लैक आउट आज दोपहर 16 घंटे बाद खत्म हुआ। हालांकि इस दरम्यान रात 12 बजे फरीदनगर बिजलीघर से शहर को आपात सप्लाई पहुंचाई गई। तीन घंटे बाद सप्लाई बंद कर फाल्ट ढूंढे गए और सुबह से ही बिजलीकर्मी मरम्मत में जुटे रहे।
बता दें कि सोमवार रात करीब 8:45 बजे मोदीनगर रोड स्थित 132केवीए बिजलीघर की लाइन पर बंदर लटक गया। बंदर की जान गई ही, किल्हौड़ा, धीरखेड़ा, दिल्ली रोड, अतरपुरा बिजलीघर, वझीलपुर, मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े सैकड़ों मोहल्लों और गांवों की बत्ती गुल हो गई। सूचना आनन-फानन पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने गाजियाबाद, हापुड़ सहित अन्य बिजलीघरों की टीम को बुलाया गया। पता लगा कि हाईटेंशन मेनलाइन के तार शार्ट करने से सातों बिजलीघरों को जोड़ने वाले कंडक्टर क्षतिग्रस्त हो गए और कई जगह जंफर उड़ गए। दोपहर एक बजे शहर की सप्लाई चालू की गई। ईई ट्रांसमिशन, वीएस गुप्ता ने बताया फिलहाल जंपरों को जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराई गई है। जैसे ही कंडक्टर की मरम्मत होगी, सातों बिजलीघरों की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।