{"_id":"112-41033","slug":"Hapur-41033-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेले के श्रद्धालुओं के लिए इस बार चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेले के श्रद्धालुओं के लिए इस बार चलेगी स्पेशल ट्रेन
Hapur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे इस बार स्पेशल ट्रेन चलवाएगा। यही नहीं इस रूट पर चलने वाले अप और डाउन रूट की कुल 33ट्रेनों का गढ़ में स्टॉपेज दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर मेन लाइन की लंबी दूरी की ट्रेनों को भी गढ़ में ठहराव कराया जा सकता है।
गढ़ स्टेशन अधीक्षक आरपी मीना ने बताया कि इस बार रेलवे इस बार खादर मेले के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलाएगा जो चतुर्दशी से लेकर मुख्य स्नान पर्व तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन मुरादाबाद से चलकर गढ़ स्टेशन होकर दिल्ली को जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के मद्देनजर गुवहाटी, शहीद, राज्यरानी, गढ़वाल, न्यूपाईगुड़ी समेत अप-डाउन रूट से जुड़ीं 33 ट्रेनों का मेलावधि के दौरान गढ़ स्टेशन पर ठहराव होगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भीड़ बढ़ने की दशा में दिल्ली-लखनऊ रूट पर संचालित होने वाली लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों का ठहराव भी गढ़ स्टेशन पर कराया जाएगा।