{"_id":"112-40936","slug":"Hapur-40936-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 नाव जिला पंचायत देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 नाव जिला पंचायत देगा
Hapur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिला पंचायत पुलिस को 58 नावों के साथ साथ मल्लाह/गोताखोर भी देगा। रिवर पुलिस के जवान भी इनपर तैनात होंगे ताकि अगर कोई डूबे तो उसे बचाया जा सके।
मेटल डिटेक्टर से चेकिंग
हापुड़। मेला स्थल में हापुड़ सेक्टर प्रवेश द्वार, गढ़ कस्बा, मेरठ सेक्टर प्रवेश द्वार, मेरठ सेक्टर उत्तरी, बुलंदशहर सेक्टर, दिल्ली सेक्टर, ब्रजघाट सेक्टर, महिला थाना, पार्किंग स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, घाट सेक्टर, बाजार सेक्टर प्रवेश द्वार, पशु मेला सेक्टर, थाना सदर, पुलिस लाइन रिजर्व में मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी।
11 सीसी कैमरे लगेंगे
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट मेला स्थल पर 16 सीसी कैमरे लगेंगे। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी हर आने जाने वाले पर पैनी निगाह रखेंगे । मेला स्थल पर मुख्य बाजार में दो, मुख्य स्नान घाट पर एक, दिल्ली सेक्टर घाट एक, हापुड़ से सेक्टर घाट एक, प्रवेश द्वार एक, मेरठ उत्तरी सेक्टर एक, ब्रजघाट घंटाघर एक, ब्रजघाट पुल के उत्तर साइट में एक, ब्रजघाट मुख्य बाजार एक, रिजर्व दो रहेंगे।
विज्ञापन
22 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगेंगे
हापुड़। मेला स्थल पर 22 स्थानों पर पब्लिक एडेस सिस्टम लगेगा। ताकि अगर कोई सूचना हो तो तुरन्त प्रसारित कर दी जाएगी।
मेले में एक नवंबर को मल्लयुद्ध
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ खादर के पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में मल्लयुद्ध का अखाड़ा भी जमेगा। इसमें देश के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े नामी गिरामी पहलवान भाग लेकर अपना दमखम आजमाएंगे। जिला पंचायत चेयरमैन पति सतपाल यादव ने बताया कि एक नवंबर को मेला स्थल पर विशाल दंगल का आयोजन होगा। जिसमें भारत केसरी और हिंद केसरी समेत विभिन्न प्रदेशों के सिरमौर पहलवान भाग लेंगे। दंगल का शुभारंभ प्रदेश के जेल मंत्री बलराम सिंह यादव करेंगे, जिसमें पहला सबसे बड़ी कुश्ती पर 1.51 लाख रुपये का इनाम रहेगा।