फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पेयजल के लिए तरसे दो हजार घर

पेयजल के लिए तरसे दो हजार घर

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका के अफसरों की लापरवाही से आर्यनगर में लगा नलकूप फिर खराब हो गया। नलकूप खराब होने से दो मोहल्ले के करीब दो हजार घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ही नलकूप ठीक हुआ था। लेकिन फिर से खराब होने से पेयजल दिक्कत हो गई है।
विज्ञापन

आर्यनगर मोहल्ले में नगर पालिका का नलकूप लगा हुआ है। इस नलकूप से आर्यनगर और जवाहर गंज मोहल्लों के हजारों घरों के लोगों को पानी की सप्लाई की जाती है। शुक्रवार रात नलकूप का स्टार्टर अचानक खराब हो गया। परिणामस्वरूप दो मोहल्ले में पानी की किल्लत हो गई। शनिवार सुबह जब घरों में पानी नहीं आया तो लोगों ने नलकूप पर जाकर समस्या के बारे में बताया। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों को पता चला कि स्टार्टर खराब होने से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासी मनोज, सौरभ, हर्ष शर्मा, मोहित कुमार, सुमित भटनागर ने बताया कि पिछले दिनों भी नलकूप खराब हो गया था जिस कारण कई दिनों तक घरों में पानी नहीं आ सका था। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से मोहल्ले के बाहर पेट्रोल पंप के सामने बनी पानी की टंकी से मोहल्ले की सप्लाई जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के जलकल अभियंता अशोक भाटी का कहना है कि दीपावली की छुट्टी के कारण नलकूप की मरम्मत नहीं हो सकी है। जल्द लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed