{"_id":"112-40898","slug":"Hapur-40898-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडी रोड के व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडी रोड के व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान
Hapur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। दीपावली के बाद भी व्यापारियों ने शहर को साफ सुथरा रखने के लिए शुक्रवार को सफाई अभियान जारी रखा और शहरवासियों से भी सफाई की ओर विशेष ध्यान देने की अपील की।
दीपावली के बाद भी सफाई अभियान को चंडी रोड के व्यापारियों ने जारी रखा। शुक्रवार की सुबह व्यापारी नवीन आनंद, संजीव भगत, काजू, सोनू, गिरधारी लाल, मदन लाल, प्रवीन आदि ने चंडी रोड पर सफाई अभियान चलाया। दुकानों के बाहर फैले कूड़े को हटाया और झाड़ू लगाकर सड़क को साफ किया। नवीन आनंद ने बताया कि दीपावली पर सभी ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को साफ किया है। दीपावली का त्योहार अब बीत चुका है। ऐसे में सफाई अभियान को आगे भी जारी रखना है। उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध किया कि वह सफाई के प्रति स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। अगर सभी लोग सफाई के प्रति गंभीर हो जाए तो विश्व में भारत की गिनती साफ सुथरे देशों में हो जाए।