फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   35 कराोड़ का काराोबार, झुमा बाजार

35 कराोड़ का काराोबार, झुमा बाजार

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हापुड़/गढ़/पिलखुवा। धनतेरस पर जिलेभर में बाजार देर रात तक गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसमें पहले नंबर पर बर्तनों की खरीदारी रही। वहीं आभूषणों, कपड़ों, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ वाहन खरीदने के लिए भी लोग बाजारों में उमड़े। अनुमान के मुताबिक इस बार 35 करोड़ के करीब कारोबार हुआ जो बीते साल के मुकाबले बीस फीसदी अधिक रहा। अकेले हापुड़ में एक दिन में बीस करोड़ का कारोबार हुआ। गढ़मुक्तेश्वर में नौ करोड़ के करीब कारोबार हुआ जो बीते साल के मुकाबले दो करोड़ अधिक रहा। यहीं नहीं जिले से ऑनलाइन शॉपिंग भी जमकर हुई जिसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सका। कोठी गेट और कसेरठ बाजार देर रात तक खुले रहे। । गढ़ के अधिकतर बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। पिलखुवा के गांधी बाजार, जवाहर बाजार, मोहल्ला गढ़ी, रेलवे रोड,मठ मलियान और कृष्णगंज मोहल्ले की बर्तनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार चमका
धनतेरस पर चांदी सोने के सिक्कों के अलावा देवी देवताओं की प्रतिमाओं की भी खरीददारी की गई। एक दिन पूर्व तक सोने के दाम 27500 से चार सौ रुपये बढ़कर 27900 रुपये हो गया।
विज्ञापन

वाहन बाजार भी दौड़ा
धनतेरस पर करीब तीन दर्जन बाइक और स्कूटी की बिक्री हुई है। जिले में करीब 450 और शहर में 250 बाइक की बिक्री हुई है। जबकि करीब तीन दर्जन से अधिक कारों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन बाजार में भारी भीड़
नगर के पुराने बाजारों में शामिल कोठी गेट, कसेरठ बाजार, सर्राफा बाजार और बाजार बजाजा में भी भीड़ रही। लोगों ने जमकर स्टील, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की।
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के ऑफर पर उमड़े ग्राहक
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के आफर को देखते हुए ग्राहकों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, एलईडी और एलसीडी आदि उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

मोबाइल फोन भी बिके
धनतेरस पर युवाओं की पहली पसंद एंड्रायड फोन की रही। विभिन्न कंपनियों के करीब दो हजार से अधिक शहर में फोनों की बिक्री हुई। जिले में तीन हजार से अधिक फोनों की बिक्री हुई।
आतिशबाजी चहकी
पटाखा बाजार में भी दीवाली से पूर्व ही जमकर बिक्री हुई। हालांकि अभी दुकानदारों को बंपर बिक्री होने का अनुमान है। पटाखा विक्रेता सुनील पटवारी का कहना है कि हवा में आवाज करने वाले पटाखों की काफी मांग है।

नरक चतुर्दशी-हनुमान जयंती आज
हापुड़/गढ़़। बुधवार को नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती है। इसे छोटी दिवाली भी कहते हैं। इस मुहूर्त में हनुमान जी का पूजन करने के बाद घर के बाहर यमराज के नाम पर दीपक जलाया जाता है।
गढ़ के मुख्य बाजार में स्थित प्राचीन पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि नरक चतुर्दशी के दिन पूजन करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और रोगों का नाश होता है। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था और राक्षस बरासुर द्वारा बंदी बनाए गए सोलह हजार एक सौ कन्याओं को मुक्त कराया था। इसी उपलक्ष्य में नरक चतुर्दशी मनाई जाती है।

बजरंगबली का जन्म भी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हुआ था। इसलिए इस दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। बुधवार को सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना और सुंदर कांड का पाठ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed