फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शहीदों की याद में नम हुईं आंखें

शहीदों की याद में नम हुईं आंखें

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्घांजलि सभा में 1962 में भारत चीन बार्डर पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को नमन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव, सीओ सिटी विशाल यादव, सीओ गढ़मुक्तेश्वर शील कुमार, सीओ पिलखुवा राजकुमार सिंह, सीओ बाबूगढ़ मोहम्मद याकूब, प्रतिसार निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह समेत सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने शहीदों को श्रद्घांजलि देते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शहीद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। बताया गया कि प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस विभाग एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा पूरे भारत वर्ष में शहीद दिवस मनाया जाता है। पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने पुलिस महानिदेशक के शोक संदेश को पढ़कर सुनाया तथा इस वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची पढ़कर शहीद हुए जवानों के बारे में बताया और श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन

कप्तान ने एक सिपाही सुशील कुमार की पत्नी शशि प्रभा को 5100 रुपये की राशि प्रदान की। कांस्टेबिल सुशील कुमार सहारनपुर जनपद में तैनात था और हापुड़ के आदर्श नगर कालोनी में रहता था। 11 दिसंबर 2013 को सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में कांस्टेबिल की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed