{"_id":"112-40754","slug":"Hapur-40754-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार घरों में रसोई गैस का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार घरों में रसोई गैस का संकट
Hapur
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। एचपी गैस की वितरक एजेंसी प्रिया गैस को अनियमितताओं के चलते हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट (बर्खास्त) कर दिया है। शनिवार को एजेंसी के दस्तोई रोड पर स्थित गोदाम को सील कर दिया गया। फर्जी कनेक्शन और कालाबाजारी की शिकायत पर वर्ष 2012 में सीबीआई ने जांच की थी। जांच के बाद अब विभागीय कार्यवाही करते हुए एजेंसी को सील किया गया है। इस एजेंसी से करीब 15 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। सभी उपभोक्ताओं के सामने रसोई गैस का संकट गहरा गया है। हालांकि उपभोक्ताओं को अमरोहा के डीलर से गैस वितरित कराने की व्यवस्था की जा रही है।
हापुड़ में एचपी की वितरक एजेंसी प्रिया गैस का संचालन नव ज्योति कालोनी निवासी कमल करते हैं। शनिवार की दोपहर एचपी गैस के सेल्स आफिसर विलास मणी चंद्रा के नेतृत्व में एक टीम गैस के दस्तोई रोड गोदाम पर पहुंची और उसे सील कर दिया गया। इस सूचना के बाद गढ़ रोड पर स्थित प्रिया गैस के आफिस पर मालिक ने अपना ताला लगा दिया और रफूचक्कर हो गए। इस संबंध में कमल के पुत्र नीटू का कहना है कि उनके सभी रिकार्ड दुरुस्त हैं तथा गैस की सप्लाई भी नियमित रूप से चल रही है। पता नहीं किस कारण से उक्त कार्यवाही की गयी है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
देर शाम एचपी गैस के सेल्स आफिसर विलास मणी चंद्रा से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि इस गैस एजेंसी के खिलाफ काफी पहले से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थी। सबसे बड़ी शिकायत फर्जी कनेक्शनों को लेकर तथा गैस की कालाबाजारी को लेकर थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी जिसकी जांच रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टी हुई थी।
विज्ञापन
उसी के बाद से विभागीय कार्यवाही चल रही थी जो अब पूरी होने के बाद एजेंसी को सील कर दिया गया। शहर में इस गैस एजेंसी से लगभग 15 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इस गैस एजेंसी के टर्मिनेट होने से दीपावली के त्योहार पर गैस का संकट गहरा जाएगा। शहर में एचपी गैस की और एजेंसी नहीं है।
हापुड़ (ब्यूरो)। प्रिया गैस एजेंसी को सील किए जाने के बाद रसोई गैस का संकट गहराने की आशंका है। ऐसे में महिलाएं अभी से परेशान होने लगी हैं। दिवाली करीब होने की वजह से महिलाओं के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। महिलाओं का कहना है कि दिवाली से पहले प्रशासन को गैस वितरण की व्यवस्था करानी चाहिए।
आर्य नगर निवासी माया देवी का कहना है कि गैस एजेंसी बंद होने से सिलेंडर के लिए मारामारी मच जाएगी। प्रशासन को गैस उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इसके लिए सुचारु व्यवस्था करनी चाहिए।
जवाहर गंज निवासी सुमन का कहना है कि शहर में प्रिया गैस एजेंसी के हजारों उपभोक्ता हैं। यदि मिनट भर के लिए भी सिलेंडर समाप्त हो जाता है तो दिक्कत होती है। ऐसे में यदि एजेंसी को ही बर्खास्त कर दिया गया तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
गृहणी रीना जैन का कहना है कि गैस एजेंसी बर्खास्त होने के बाद प्रशासन को प्रयास करना चाहिए कि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो। यदि ऐसा होता है तो घरेलू कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एजेंसी को बर्खास्त करने से पूर्व उपभोक्ताओं के बारे में सोचना चाहिए था।
गृहणी सविता शर्मा का कहना है कि वह संयुक्त परिवार में रहती है। दो परिवारों के पास प्रिया गैस एजेंसी की किताब है। यदि एजेंसी ही बंद हो जाएगी तो उन्हें ही नहीं दो परिवार के सदस्यों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
फर्जी कनेक्शनों और कालाबाजारी को लेकर शिकायत थी। वर्ष 2012 में मामले की जांच सीबीआई ने की थी जिसकी जांच रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टी हुई थी। उसी के बाद से विभागीय कार्यवाही चल रही थी जो अब पूरी होने के बाद एजेंसी को सील कर दिया गया। फिलहाल अमरोहा की गैस एजेंसी के संचालक को हापुड़ में भी मंगलवार से गैस वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। गैस किस स्थान से मिलेगी, इसका खुलासा सोमवार तक कर दिया जाएगा। अग्रिम व्यवस्था होने तक होम डिलीवरी बंद रहेगी। इसी के साथ जिस स्थान से गैस वितरित की जाएगी, वहां जाकर उपभोक्ता अपनी गैस बुक कराकर तत्काल गैस की डिलीवरी ले सकेंगे। ऐसा दीपावली पर उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखकर किया गया है।
विलास मणी चंद्रा, एचपी गैस के सेल्स आफिसर