{"_id":"112-40696","slug":"Hapur-40696-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत
Hapur
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली और देहात थाने क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी ब्रजमोहन अपनी पत्नी बबीता के साथ बाइक से हापुड़ जा रहे थे। जब उनकी बाइक दिल्ली रोड स्थित ट्रक यूनियन के सामने पहुंची। तभी पीछे से कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दंपति सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कैंटर ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे वाहन चालक को लोगों ने पीछा कर मेरठ तिराहे से पहले दबोच लिया। हादसे के बाद गढ़-दिल्ली रोड पर जाम जैसे हालात हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल ब्रजमोहन को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गय है। वहीं, मोहल्ला कलक्टर गंज निवासी चरनजीत नारंग (47) बृहस्पतिवार को साइकिल से असौड़ा पैठ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह साइलो द्वितीय चौकी के सामने पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान चरनजीत की मौत हो गई। चरनजीत के पुत्र विशाल नारंग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन घायल
पिलखुवा। एनएच 24 पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सिंभावली निवासी सचिन दोस्त विकास के साथ बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहा था। रास्ते में नया गांव कट के पास बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। धौलाना कट के पास बाइक सवार शास्त्रीनगर गाजियाबाद निवासी प्रवीन घायल हो गया। सभी का अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दंपति समेत 8 घायल, दो गंभीर
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे समेत अलग-अलग रास्तों पर हुईं वाहनों की भिड़ंत में दंपति समेत 8 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।सिंभावली में बड़े बिजलीघर के पास बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे पहुंची जैसे ही गजरौला से दिल्ली लौट रही कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक बबलू यादव और उसका दोस्त मनीष निवासी दिल्ली घायल हो गए। दूसरी घटना, बुधवार रात करीब 11 बजे बदरखा मोड़ पर हुई, जहां कार को हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने साइड मार दी। इस घटना में कार मालिक समीर, पत्नी रुबीना और चालक अनुज निवासी अमरोहा बुरी तरह घायल हो गए। तीसरी घटना, बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे गढ़-स्याना रोड स्थित गांव सदरपुर के जंगल में हुई। जहां दूध टैंकर से साइड लगने से बाइक सवार राकेश, जयपाल और नितिन निवासी जहांगीराबाद घायल हो गए।