फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जगमगाएंगी शहर की 6000 स्ट्रीट लाइट्स

जगमगाएंगी शहर की 6000 स्ट्रीट लाइट्स

Thu, 09 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 09 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ । पालिका दीपावली से पहले ही शहर को रोशन करने के लिए सभी छह हजार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शुरू कर दी है। इसके अलावा सफाई, पेयजल व्यवस्था को लेकर भी अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

शहर में शायद ही ऐसा कोई प्वाइंट होगा जहां की स्ट्रीट लाइटें रोशन न हों। गढ़ रोड डिवाइडर पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के भी दिन बहुरेंगे। पालिका की अध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि दीपावली पर शहर को रोशन करने के लिए पालिका विशेष अभियान चला रही है। इस क्रम में शहर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत कराया जा रहा है। इसके लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। जरूर पड़ने पर और टीमों को इस काम में लगाया जाएगा। साथ साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान है। पालिका के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि शहर में रोस्टर के हिसाब से फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही शहर में बिजली, पानी, सफाई आदि की शिकायत आने पर तुरंत निस्तारण कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed