{"_id":"112-39734","slug":"Hapur-39734-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर हंगामा, भीड़ ने आरोपी को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर हंगामा, भीड़ ने आरोपी को धुना
Hapur
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ । कोतवाली क्षेत्र में कक्षा सात की छात्रा से छेड़खानी को लेकर खूब हंगामा हुआ। स्कूल जाने के दौरान एक युवक छात्रा का पीछा कर उससे छेड़खानी करता था। शुक्रवार को वह छात्रा के घर में घुस छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी युवक को परिजनों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली में भी हंगामा किया।
नगर के बुलंदशहर रोड स्थित एक मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा है। पिछले 10 दिनों से पड़ोसी मोहल्ले का एक युवक छात्रा का पीछा कर उससे छेड़खानी करता था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह युवक घर में घुसकर छात्रा से बदतमीजी करने लगा। परिजनों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। खबर पाकर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले गई। मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया।