फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किशोरी से रेप, विरोध पर तोड़ा हाथ

किशोरी से रेप, विरोध पर तोड़ा हाथ

Sat, 13 Sep 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 13 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक किशोरी से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत पर सोई किशोरी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने भींच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस मनमानी शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। बेबस किशोरी के साथ युवक ने रेप किया। इसी बीच किशोरी के परिजन छत पर पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कालोनी में रहने वाला एक परिवार बृहस्पतिवार रात छत पर सोया हुआ था। रात करीब दो बजे परिवार के अन्य सदस्य नीचे कमरे में आकर सो गए जबकि 14 वर्षीय किशोरी छत पर अकेली सोती रही। इसी बीच पड़ोसी युवक किशोरी की चारपाई के पास पहुंचा और उसे दबोच लिया। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। किशोरी विरोध करने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। हमला कर उसका एक हाथ तोड़ दिया। इसके बाद किशोरी से रेप किया।
विज्ञापन

इसी बीच किशोरी के मुंह से कपड़ा निकल गया और उसने चीखना शुरू कर दिया। आवाज से परिवार में जाग हो गई और परिजन दौड़ते हुए छत पर पहुंचे। परिजनों को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे दबोच लिया गया। ॉएसएचओ वीपीएस यादव का कहना है कि मामले में पीड़िता के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू के बल पर गैंगरेप की कोशिश
हापुड़ । कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित झुग्गी निवासी एक युवती से शौच जाने के दौरान दो युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। युवती की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पिता और भाई को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहंी की तो पीड़िता ने एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। एसपी को दिए शिकायत में युवती ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह सुलभ शौचालय में जा रही थी। तभी दो युवकों उसे जबरन दबोचकर सुनसान गली में ले गए, जहां उन्होंने चाकू की नोंक पर उसके साथ गैंगरेप की कोशिश करने लगे। तभी युवती ने शोर मचाया तो मौके पर पिता और भाई पहुंच गए। इससे गुस्साए आरोपियों ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। इस बीच भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए। जब पीड़िता शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed