फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   माशूका के सामने आशिक की पिटाई

माशूका के सामने आशिक की पिटाई

Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़(ब्यूरो)। लव जेहाद का मामला तूल पकड़ रहा है तो इसे लेकर मुहल्ले के युवक भी सक्रिय होने लगे हैं। इसी की आशंका के चलते युवकों ने माशूका के सामने आशिक की जमकर पिटाई की। लड़की के सामने ही उसके प्रेमी को लात घूंसों से पीटा गया। आशिक को पिटता देख युवती रोने लगी। प्रेमी भी लहूलुहान हालत में जान बचाकर वहां से भागा। युवक दूसरे समुदाय का है इसलिए इसे लव जेहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

शहर के मीनाक्षी रोड की रहने वाली एक युवती और पुराने शहर में रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। युवक और युवती नोएडा के किसी काल सेंटर में नौकरी करते हैं। दोनों सुबह पांच बजे घर से निकलते और स्वर्ग आश्रम रोड पर पहुंच जाते। उन्हें पक्का बाग से बस पकड़नी होती थी। यह सूचना युवती के मोहल्ले के लड़कों को मिली तो उन्होंने युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई। बताया गया है कि बुधवार की सुबह इस प्रेमी युगल से पहले ही करीब एक दर्जन लड़के स्वर्ग आश्रम रोड पर जाकर इधर उधर छिप गए। जैसे ही प्रेमी युगल वहां पहुंचा। लड़कों ने दोनों को पकड़ लिया। बस फिर क्या था लड़कों ने प्रेमिका के सामने ही प्रेमी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। वह लहूलुहान होकर लंगड़ाता हुआ वहां से भाग निकला। बाद में उसकी प्रेमिका चुपचाप वहां से चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवक पिटता हुआ अपने को बचाने की गुहार लगा रहा था लेकिन उसकी हरकत के बारे में जानकारी मिलने पर कोई बचाने नहीं आया। बल्कि प्रेमिका आंसू बहाती रह गई। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed