{"_id":"112-39025","slug":"Hapur-39025-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में छेड़खानी, भड़की सांप्रदायिक हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में छेड़खानी, भड़की सांप्रदायिक हिंसा
Hapur
Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। स्कूल से लौट रही एक किशोरी से रास्ते में छेड़खानी पर मारपीट के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इसी दौरान दो भाइयों की हत्या की अफवाह उड़ी और देखते ही देखते दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। तीन घंटे तक हवाई फायरिंग और पथराव हुआ। एक धर्मस्थल पर भी पत्थर बरसाए गए और तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा बीस से अधिक मकानों-दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें से चार की हालत गंभीर है। सूचना पर कमिश्नर, डीआईजी समेत आसपास के जिलों की फोर्स दौड़ी । देर शाम किसी तरह हालात काबू में आए। फिलहाल बहादुरगढ़ और आसपास समेत सीमा से सटे बुलंदशहर के कई गांवों में जबरदस्त तनाव है। एहतियातन पीएसी के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। इस मामले में कन्हैया सिंह लोधी और काले खां कुरैशी ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
गढ़ के गांव बहादुरगढ़ में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इंटर कॉलेज की छुट्टी होने पर एक छात्रा घर लौट रही थी। तालाब के पास वाले मुहल्ले में सड़क किनारे खड़े दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उससे छेड़खानी की। वहां मौजूद एक युवक ने विरोध किया तो तीनों ने उसे पीट दिया। खबर फैली तो पीड़ित युवक के समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। तीनों आरोपी नहीं मिले तो भीड़ सेहल चौराहे पर जाम लगाने लगी। ऐसे हालात में फेरी पर फल बेचकर लौट रहे दो भाई भीड़ के बीच फंस गए। भीड़ ने उन्हें जमकर पीटा। इसी दौरान किसी ने यह अफवाह फैला दी कि समुदाय विशेष के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
कुछ ही देर में दूसरे समुदाय के लोग भी असलहे लेकर पहुंच गए। मौके पर जबरदस्त फायरिंग और पथराव होने लगा। करीब तीन घंटों तक उग्र भीड़ एक-दूसरे समुदाय के मकानों से लेकर 20 से अधिक दुकानों में लूटपाट और आगजनी करती रही। फायरिंग और पथराव होने से दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से हालत नाजुक होने पर चार को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
धर्मस्थल में लूटपाट के बाद तोड़फोड़
हिंसक भीड़ में इस कदर रोष था कि एक-दूसरे की जान लेने के जुनून के साथ ही धर्मस्थलों को भी नहीं बख्शा गया। एक धर्मस्थल में रखी बैट्री, इनवर्टर और दो ड्रम समेत कीमती सामान लूटने के बाद सौर उर्जा लाइट, लाउड स्पीकर और छत पर रखी पानी की टंकी को बुरी तरह तहस नहस कर डाला।
मोबाइल टावर फूंक डाला, दूरसंचार व्यवस्था ठप
हिंसक भीड़ ने गांव में लगे एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर को भी आग लगा दी। इससे दूसरंचार फेल हो गई। इस दौरान लोग मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश करते रहे लेकिन कहीं बात नहंीं हो सकी।