{"_id":"112-38986","slug":"Hapur-38986-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रेलवे स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े 1.75 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ रेलवे स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े 1.75 लाख की लूट
Hapur
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बरेली से इंटर सिटी एक्सप्रेस से हापुड़ आए एक विकलांग ब्रोकर से रेलवे स्टेशन के बाहर बदमाशों ने 1.72 लाख रुपये लूट लिए। रुपये से भरा बैग लूटकर बदमाश निकल भागे। ब्रोकर ये रुपये अपने चाचा को देने स्याना जा रहा था। दिनदहाड़े हुई लूटपाट से इलाके में सनसनी फैल गई। जीआरपी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
बरेली के बुखारा गांव निवासी अजय कुमार विकलांग हैं। वह आन लाइन ट्रेडिंग और प्रापर्टी का धंधा करते हैं। बुधवार को वह 1.72 लाख रुपये लेकर इंटर सिटी एक्सप्रेस से हापुड़ आए। रुपये बुलंदशहर के स्याना में रहने वाले अपने चाचा जगवीर सिंह को देने थे। हापुड़ स्टेशन पर उतरने के बाद वे पैदल ही माल गोदाम वाले रास्ते से रिक्शा पकड़ने जा रहे थे। जब वह स्टेशन से बाहर निकले तभी पहले से घात लगाकर खड़े दो बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। लूट के बाद बदमाश माल गोदाम की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।अजय ने बताया कि बरेली से ही दो युवक विकलांग कोच में सवार हो गए थे। अन्य यात्रियों ने विरोध कर दूसरे कोच में भेज दिया था। बाबूगढ़ छावनी पर अचानक ट्रेन के रुकने पर दोनों फिर साथ दिखे थे।