{"_id":"112-38808","slug":"Hapur-38808-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू खिला बुग्गी का भैंसा किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डू खिला बुग्गी का भैंसा किया पार
Hapur
Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। जहरखुरानों ने पहले किसानों से भैंसा बुग्गी किराए पर ली। बाद में नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया। फिर भैंसा और साढ़े पांच सौ रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परतापुर गांव निवासी अनिल एवं अंकुर खेड़ा गांव के सामने विजय ट्रेडर्स के यहां काम करते हैं। बुधवार को अनिल बुग्गी लेकर किशनगंज गया था। दूसरा कर्मचारी अंकुर बाइक से गया था। रेत छोड़कर जब दोनों लौट रहे थे तो चंडी रोड के पास दो लोगों ने रोका और किराए पर बुग्गी नंगोला गांव की ओर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि रास्ते में जहरखुरानों ने दोनों को नशीला लड्डू खिला दिया। लड्डू खाते ही बेहोश हो गए। देर शाम तक जब अनिल और अंकुर नहीं लौटे तो मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की तो वे नंगोला के जंगल में बेहोश मिले। एसएचओ का कहना है कि किसान का भैंसा और 550 रुपये लेकर जहरखुरानों ने लूट लिए।
विज्ञापन