{"_id":"112-38691","slug":"Hapur-38691-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों से लूटपाट और गैंगरेप का मामला ः एक और आरोपी गिरफ्तार किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों से लूटपाट और गैंगरेप का मामला ः एक और आरोपी गिरफ्तार किया
Hapur
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र में मजदूर परिवार को बंधक बनाकर लूट और गैंगरेप के मामले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नगदी, पाजेब, चाकू मिला है। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।
हाफिजपुर एसओ एके सिंह ने बताया कि बदमाशों ने हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक भट्ठा पर कार्यरत मजदूर परिवारों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूटपाट की थी। एक महिला के साथ गैंगरेप भी किया गया था। उन्होंने बताया कि वारदात को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर दहपा के राशिद गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने 28 जुलाई को राशिद गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को सूचना मिली कि राशिद गैंग का एक सदस्य लूटे गए जेवरात को बेचने की फिराक में है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। बुलंदशहर रोड पर सामिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया बदमाश बोरा उर्फ आशु कुरैशी निवासी आजमपुर दहपा है। उसके पास से लूटी गई रकम में से 1200 रुपये, पाजेब और एक चाकू बरामद हुआ है। उसके फरार साथियों की तलाश कराई जा रही है।