{"_id":"112-38688","slug":"Hapur-38688-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्रीकर्मी को चाकू मारकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्रीकर्मी को चाकू मारकर लूटा
Hapur
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम करने वाले बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति को रक्षाबंधन पर घर लौटते समय बदमाशों ने चाकू मारकर लूट लिया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बहादुरगढ़ निवासी वीर सिंह लोधी गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह रक्षाबंधन पर शनिवार रात घर आ रहा था। वह सुबह 4 बजे डेहरा कुटी से गांव की ओर रही मारुति वैन बैठ और भद्स्याना मोड़ के पास उतरा। गांव से कुछ ही दूरी पर चार बदमाशों ने उसे दबोच लिया और 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों उसे चाकू घोंप दिया। चीख सुनकर किसान मौके पर पहुंचे और उसे नर्सिंगहोम ले गए। परिजनों ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन