फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   महिला अपराध रोकेंगे क्राइसिस इंटरवेंशन सेंटर

महिला अपराध रोकेंगे क्राइसिस इंटरवेंशन सेंटर

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। खरखौदा कांड से जागी सरकार ने अब नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर तत्काल राहत औ्र कार्रवाई के साथ-साथ रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी थानों में संकटकालीन मध्यस्थता केंद्र की स्थापना करने की शुरुआत की है। इसमें तैनात अफसर पहली सूचना पर पीड़ित को परामर्श और अन्य प्रकार की सहायता मुहैया कराने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचेंगे।
प्रदेश में महिलाओं और युवतियों पर बढ़ते को रोकने के लिए प्रदेश सरकार कड़े कदम उठा रही है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने नई पहल शुरू की है। इसके लिए प्रदेश के गृह, गोपन एवं सतर्कता विभाग के प्रमुख सचिव आरएम श्रीवास्तव ने निर्देश जारी किये हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिला मजिस्ट्रेट, एसएसपी और एसपी को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी थानों में यूपी पुलिस और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संकटकालीन मध्यस्थता केंद्र स्थापित किये जाएं। इस उद्देश्य के लिए हर जिले में किसी एक अथवा अधिक स्वयंसेवी संस्था को चिहिंत किया जा सकता है। इन केंद्रों/संस्थाओं का पता, टेलीफोन नंबर, नोडल व्यक्ति का नाम जिले के प्रत्येक थाने पर रखा जाए। थाने पर दुराचार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष/विवेचक जिले की क्राइसिस इंटरवेंसन सेंटर को सूचित करेगा। सूचना प्राप्त होने पर पीड़ित महिला की परामर्श तथा अन्य प्रकार की सहायता के लिए तुंरत पुलिस अफसर पहुंचेंगेे। पीड़िता की तात्कालिक जरूरत की बाबत रिपोर्ट करेंगे। साथ ही मेडिकल और पुलिस सुरक्षा की बाबत संस्तुति भी देंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed