फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गैंगरेप के बाद कराया जबरन धर्म परिवर्तन, बवाल

गैंगरेप के बाद कराया जबरन धर्म परिवर्तन, बवाल

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़/मेरठ। खरखौदा क्षेत्र के एक गांव से युवती का समुदाय विशेष के लोगों ने अपहरण कर लिया। करीब दस दिनों बाद रविवार को मुजफ्फरनगर के एक मदरसे से छूटकर युवती ने गांव पहुंचकर सनसनीखेज खुलासा किया। बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। युवती के पेट पर ऑपरेशन के निशान से उसकी किडनी निकालने की भी आशंका है। पीड़िता को लेकर थाना खरखौदा पहुंचे परिजनों और भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। आला अफसरों के पहुंचने पर करीब चार घंटे बाद मदरसे के हाफिज और ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। लापरवाही पर एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान और एक युवती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

करीब 20 वर्षीय यह युवती स्नातक की पढ़ाई कर गांव के ही जमातिया मदरसे में हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाती थी। छह महीने पूर्व उसने नौकरी छोड़ दी। युवती के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया कि 23 जुलाई को मदरसे के हाफिज सन्नाउल्ला और ग्राम प्रधान नवाब ने साथियों के साथ युवती का अपहरण कर लिया। हापुड़ स्थित मदरसे ले जाकर उससे गैंगरेप किया और जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद उसकी बेटी को पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, युवती ने पुलिस को बताया कि उसे हापुड़ के अलावा गढमुक्तेश्वर के गांव दौताई और फिर मुजफ्फरनगर तथा देवबंद स्थित मदरसे में बंधक बनाकर रखा गया। वहां उसे बेहोश रखने के लिए नशे का इंजेक्शन लगाया जाता था।
विज्ञापन

उधर, युवती के अनुसार इस मदरसे में उसके जैसी करीब 45-50 और भी युवतियां थीं। उनकी भी ऐसी हालत कर यहां बंधक बनाकर रखा गया है। सभी को एक-एक कर सऊदी अरब में बेचने की तैयारी है। युवती ने बताया कि उस मदरसे में निर्माण चल रहा था। रविवार तड़के वह किसी तरह मौका पाकर वहां से फरार हो गई। और बस से भैसाली बस अड्डा पहुंचकर किसी राहगीर से मोबाइल फोन लेकर परिजनों को पूरा प्रकरण बताया। परिजन पीड़ित युवती को लेकर रविवार सुबह 10 बजे थाना खरखौदा पहुंचे और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को पूरी बात बताई। आरोपियों के नाम बताने के बावजूद थानाध्यक्ष ने दोपहर दो बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा तथा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा किया। थाने का घेराव करते वक्त सीओ किठौर श्वेताभ पांडे से धक्कामुक्की भी हुई। फिर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रवींद्र भड़ाना, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा, अश्विनी त्यागी, बलराज डूंगर, इंद्रपाल बजरंगी आदि खरखौदा थाना पहुंचे।
थाने में दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन किया। एसओ को तुरंत सस्पेंड करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पर डीएम हापुड़, एसपी देहात मेरठ, एसडीएम हापुड़ भी थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ। प्रभारी एसएसपी कैप्टन एमएम बेग ने मामले की जांच होने तक थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

पीड़िता के आज कोर्ट में होंगे बयान
हापुड़/मेरठ। प्रभारी एसएसपी कैप्टन बेग ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर गांव सरावा निवासी ग्राम प्रधान नवाब पुत्र यासीन, सनाउल्ला पुत्र बकाउल्ला, सनाउल्ला की पत्नी निशात और मदरसे के हाफिज के खिलाफ धारा 363/366, 376 (घ), 295 (क) 420, 467, 468, 471, 323, 504, 506 आईपीसी में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रधान नवाब और महिला निशात को गिरफ्तार कर लिया गया है। किडनी के संबंध में बिना मेडिकल रिपोर्ट के अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। सोमवार को युवती के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

छावनी बना सरावा, तीन सेक्टरों में बांटा
हापुड़(ब्यूरो)। धर्मपरिवर्तन की बात पर तहसील क्षेत्र के ग्राम सरावा में तनाव फैल गया। एहतियातन गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। गांव को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। े अफसरों ने गांव में डेरा डाला दिया है।
रविवार को सरावा में युवती का धर्म परिवर्तन कराने के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अफसर हरकत में आ गए। हालांकि इस गांव का राजस्व क्षेत्र हापुड़ और पुलिस क्षेत्र खरखौदा लगता है। लेकिन डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव को तीन सक्टरों में बांट दिया। डीएम आर.के.सिंह ने बताया कि गांव में 24 घंटे तीन मजिस्ट्रेट अपने अपने सेक्टर में मौजूद रहेंगे। तहसीलदार हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना की ड्यूटी सुबह आठ से रात आठ बजे तक और नायब तहसीलदार हापुड़, धौलाना और तहसीलदार न्यायिक की ड्यूटी रात को आठ बजे से सुबह आठ बजे तक लगाई गई है। एसडीएम हापुड़ के बी सिंह, सीओ किठौर भी गांव में कैम्प किए हुए हैं। शाम सात बजे डीएम आर.के.सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देहात एमएम बेग भी पहुंच गए। 
जिले से खरखौदा रवाना हुआ पुलिस बल
हापुड़। सरावा में हुए मामले को लेकर ग्रामीणों के खरखौदा थाने का घेराव करने को देखते हुए जिले से अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल रवाना किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सीओ विशाल यादव, थाना प्रभारी हापुड़ देहात अवनीश दीक्षित भारी पुलिस बल के साथ खरखौदा रवाना हो गया है।

पहले 23 को गायब हुई थी पीड़िता
सरावा के ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवती 23 जुलाई को भी गायब हो गयी थी जिसके बाद वह 28 जुलाई को लौटी और फिर 29 जुलाई को गायब हो गई।
कब्रिस्तान से लौटते ही प्रधान गिरफ्तार
गांव प्रधान के पिता की रविवार को मौत हो गई। वह ग्रामीणों के साथ उन्हें दफनाने के लिये कब्रिस्तान में गया था। वहां से निकलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे एक समुदाय में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed