फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ट्रेनों में आरक्षण नहीं, ज्यादातर में 250 तक वेटिंग

ट्रेनों में आरक्षण नहीं, ज्यादातर में 250 तक वेटिंग

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। यदि आप रक्षा बंधन पर अपने रिश्तेदारों के यहां जाने का विचार कर रहे है तो रेलवे की आरक्षण सूची पर नजर जरूर दौड़ा लें क्योंकि 10 अगस्त तक अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण उपलब्ध नहीं है। एक्सप्रेस ट्रेनों में 100 से 250 तक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

10 अगस्त तक लखनऊ की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, पदमावत एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, कानपुर की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस, जम्मू की ओर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस, राजधानी, दुरंतो एक्सप्रेस, हल्द्वानी की ओर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस, देहरादून की ओर जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में आरक्षण फुल है।
विज्ञापन


हर दस मिनट में मिलेगी मोदीनगर दिल्ली के लिए बस
हापुड़। रक्षाबंधन के दिन यात्रियों को हर दस मिनट पर बस सेवा मिलेगी। मोदीनगर,किठौर और नोएडा मार्ग पर बसें अतिरिक्त भी चलाई जाएंगी। डिपो ने मोदीनगर रोड पर 6, किठौर पर 4, दिल्ली और नोएडा रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा किठौर और मोदीनगर रोड पर शाम 7 बजे के स्थान पर साढ़े 8 बजे तक बसों के संचालन तय किया है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन अगर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही तो जरूरत के अनुसार बसें मार्ग पर बढ़ा दी जाएंगी। बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान भी डिपो के अधिकारियों के बेहतर सेवा देने के दावे किए थे, लेकिन दावे हवा-हवाई साबित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed