{"_id":"112-38225","slug":"Hapur-38225-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात मोड्यूल का मास्टरमाइंड अब्दुल सुभान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात मोड्यूल का मास्टरमाइंड अब्दुल सुभान गिरफ्तार
Hapur
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। लश्कर के मेवात मोड्यूल के फरार आतंकी अब्दुल सुभान को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकी मेवात मोड्यूल का मास्टर माइंड है। मोड्यूल को खड़ा करने में इसकी बड़ी भूमिका है। यह मोबाइल पर लगातार पाकिस्तान में आतंकी सरगनाओं से बातचीत करता था। पुलिस इससे पहले इसके दो साथियों शाहिद व राशिद को गिरफ्तार कर चुकी है। स्पेशल सेल ने अब्दुल सुभान को बीस जुलाई को सराय काले खां बस अड्डे से गिरफ्तार किया था।
अब्दुल सुभान मेवात के गुमत बिहारी का रहने वाला है। वह लगातार मोबाइल के जरिये पाकिस्तान में लश्कर के हैंडलरों के सपंर्क में था। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद अब्दुल सुभान वहां गया था और राहत शिविर में कुछ लोगों से मिला था। वह दंगों का बदला लेने के लिए धमाकों की साजिश रच रहा था।